फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चहुंओर उल्लास, आज मनाई जाएगी बकरीद

Thu, 29 Jun 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उल्लास है। बुधवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुर्बानी देने के लिए लोगों ने बकरे खरीदे। शहरी व ग्रामीण अंचल के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के लिए प्रशासन की ओर से माकूल व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



जिले में बकरीद की तैयारी को लेकर लोग जोरशोर से जुट गए हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रौनक छाई है। मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से बकरीद मनाएंगे। बकरीद की नमाज अदा कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने ईदगाह व मस्जिदों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई करा दी है।


बुधवार सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने जमकर कपड़े व सिवईं की खरीदारी की। महिला व पुरुषों ने भी मनपसंद कपड़ों की खरीद की। शहर से सटे पांचोपीरन में पशु बाजार का मेला बंद हो गया है। इस वजह से बकरों की कुर्बानी देने के लिए लोगों को खासी भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



हर कोई अपनी जान-पहचान वाले से बकरों की खरीद का जुगाड़ लगा रहा है। शहर व ग्रामीण अंचल के संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम कर दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्र के ईदगाह व मस्जिदों में पुलिस व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।



ईदगाह व मस्जिदों में हुई साफ-सफाई
नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि बकरीद को लेकर ईदगाह समेत शहर की सभी मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई करा दी गई है। बिजली के खंभों पर प्रकाश के इंतजाम कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह बकरीद की नमाज से पहले ईदगाह व मस्जिदों के पास पानी के टैंकर खड़े हो जाएंगे।



आज 8:00 बजे अदा होगी बकरीद की नमाज
शहर के चौक स्थित नगर काजी व जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। मस्जिदों में नमाज पढ़ने का कोई निर्धारित वक्त नहीं है। फिलहाल सुबह से मस्जिदों में नमाज शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें