फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मनाया जश्न, निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 27 Jul 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ शनिवार को उत्साह पूर्वक मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से 200 फीट लंबा तिरंगा कंधे पर लेकर जुलूस निकाला गया और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश के लिए कुर्बान हुए जवानों पर देशवासियों को गर्व है। देश की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मीनू यादव, अरुणा त्रिपाठी, साफिया, सलाहुद्दीन हाशमी,राजेश तिवारी, फिरोज अहमद,तेरसराम पाल आदि मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें