संवाद न्यूज एजेंसी कूरेभार (सुल्तानपुर)। छुट्टा मवेशियों को बचाने के चक्कर में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुुक्रवार दोपहर कूरेभार बाजार के पास मुख्य विकास अधिकारी के वाहन की बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं, गाड़ी में सीडीओ मौजूद नहीं थे। वे पहले ही जिलाधिकारी कुमार हर्ष की गाड़ी में बैठकर अयोध्या मंडलायुक्त की एक बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को थाने लाया गया है, मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।