फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीडीओ ने निर्माणाधीन पशु अस्पताल का कार्य रुकवाया

Sun, 19 Apr 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने शनिवार को जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन पशु अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल हो रहीं ईंटें और अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की, जिसमें खामियां मिलने पर उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

इस पशु अस्पताल भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की तरफ से लगभग 69 लाख रुपये से कराया जा रहा है। पुराने भवन के जर्जर होने से शासन ने नए भवन के निर्माण को मंजूरी दी थी। वर्तमान में यहां चारदीवारी का निर्माण चल रहा था। ईंटों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सीडीओ ने न केवल कार्य बंद कराया, बल्कि बनी हुई चारदीवारी को गिराने के निर्देश भी कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता सर्वेश कुमार और अवर अभियंता प्रमोद कुमार को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें