फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूजा पंडालों में लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 18 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम सेमरी पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर प्रभात सिंह ने कहा कि त्योहारों पर आम आदमी का सहयोग जरूरी है। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल प्रशासन की अनुमति से ही लगाए जाएं। बैठक में सुरक्षा उपायों पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन

तेज आवाज वाले डीजे पर रोक, पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन के लिए बालू और पानी की व्यवस्था, सुरक्षित बिजली कनेक्शन व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता जैसे बिंदु शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान आनंद मिश्रा, समाजसेवी संजय सोनी, विजय पांडेय, प्रभात तिवारी, दीपक यादव, संदीप यादव, सिकंदर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें