फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एलओसी डाटा में सुधार के लिए सीबीएसई ने दिया मौका

Fri, 24 Oct 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) डाटा में सुधार के लिए 27 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बाद नाम, जन्मतिथि और विषय में गलती होने पर सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला समन्वयक शेषमणि मिश्रा ने बताया कि एलओसी में छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि और चुने गए विषय दर्ज किए जाते हैं। यही जानकारी एडमिट कार्ड और मार्कशीट पर छपती है। यदि इसमें छोटी सी भी त्रुटि रह जाती है, तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थी को एलओसी जमा करने के बाद डाटा वेरिफिकेशन स्लिप दी जाएगी, जिसमें सभी विवरणों की जांच करनी होगी। बताया कि बोर्ड में पंजीकरण के बाद संशोधन की यह अंतिम अवधि है, इसलिए छात्र और विद्यालय दोनों सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें