फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। यूपी से गोवंशों को बिहार भेजने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 15 गोवंशों के साथ ही एक ट्रक, एक मिनी ट्रक और दो पिकअप को सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गोवंशों को पशुशाला भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन



सीओ कादीपुर शिवम मिश्रा ने बताया कि दोस्तपुर थाने की पुलिस को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि बनी सहेलखा अंडरपास के पास कुछ गोवंशों को लादा जा रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान एक ट्रक, एक मिनी ट्रक और दो पिकअप के साथ ही चार लोग मौके पर मिले। वाहनों की तलाशी ली गई तो 15 गोवंश बरामद हुए।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयशंकर यादव निवासी इच्छा चौबे, गुल्लू यादव निवासी रामपुर उदयभान, दिलीप यादव निवासी नूरपुर जिला बलिया और आशीष यादव निवासी ज्ञानीपुर थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंशों की तस्करी कर यूपी से बिहार से पहुंचाते हैं। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें