फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी से 27 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुकानदारों से तगादा वसूलकर लौट रहे एक किराना कारोबारी से शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने 27 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी की पिटाई भी की। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के सौराई गांव निवासी मोहन सिंह के साथ हुई। किराना व्यवसायी मोहन सिंह छोटे दुकानदारों के यहां सामान बेचते हैं। शुक्रवार को वे बाइक से तगादा करने निकले थे। शाम करीब छह बजे तगादा करके लौटते समय रास्ते में लोदीपुर माइनर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। मोहन सिंह जब तक कुछ समझते बदमाशों ने असलहा निकालकर उन पर तान दिया और 27 हजार रुपये लूट लिए। मोहन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन सिंह से घटना और लुटेरों के बारे में जानकारी की। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें