फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
युवक को थाने ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पीट दिया। घायल दोनों युवकों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उपचार कराया। पूछताछ के बाद पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर पिटाई करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुड़वार ब्लॉक मोड़ पर शनिवार को बाइक से दो युवक जा रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को संदिग्ध मानते हुए बच्चा चोर कह कर दौड़ा लिया। ग्रामीणों को देखकर दोनों युवक जान बचाकर देवलपुर की तरफ भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने घेर कर दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों से पूछताछ की। पुछताछ में युवकों की पहचान शुभम श्रीवास्तव और गोलू निषाद निवासी बरासिन थाना बल्दीराय के रूप में की गई। शुभम ने पुलिस को बताया कि वह गोलू के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर जा रहा था। इस बीच लोगों ने उसे दौड़ा लिया जान बचाकर भागा तो ग्रामीणों ने बच्चा चोर कहकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल शुभम और गोलू का उपचार कराया। पुलिस के मुताबिक शुभम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें