कुड़वार। किराना व्यापारी की दुकान से चोरों ने 58 हजार रुपये नकद समेत सामान चोरी कर लिया। रवनिया पूरब गांव निवासी कमर अली गांव के पास ही सड़क किनारे मार्केट बनाकर वहीं रहते हैं।
पुलिस को उन्होंने बताया कि पिछली 15 जुलाई को चोरों ने किराना दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में घुसे चोरों ने 55 हजार रुपये नकद और उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में 3000 रुपये नकद, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस थे। चोर तेल, गुटखा और अन्य सामान भी उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद