फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर मंगलवार की रात गांव की किशोरी से दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर दोस्तपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री (16) की बातचीत गांव के युवक मनीष मिश्र से होती थी। आरोप है कि 24 जून की रात 11.50 बजे आरोपी उनके घर पहुंचा था।
विज्ञापन

बहाने से उनकी पुत्री को बुलाकर आरोपी ने शादी का झांसा देकर पुत्री से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताया। आरोपी का मोबाइल व आधार कार्ड उनके घर में ही छूट गया। पिता ने शनिवार को दोस्तपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें