फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीफार्मा छात्रा पर कार चढ़ाने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने बुधवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बीफार्मा की छात्रा (18) के घायल होने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने कार चालक व एक अज्ञात के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की मां ने आरोपी कार चालक पर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला के मुताबिक उनकी पुत्री बीफार्मा की छात्रा है। आरोप है कि अमेठी जिले के गाजीपुर-रामगंज निवासी अजीत सिंह काफी दिनों से उनकी पुत्री का पीछा करता है। कई बार आरोपी ने पुत्री से छेड़छाड़ किया था। पुत्री ने विरोध भी किया था। बुधवार शाम आरोपी ने पुत्री का पीछा किया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट के पास आरोपी अजीत ने उनकी पुत्री पर कार चढ़ा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने एक अज्ञात साथी के साथ कार लेकर घटनास्थल से भाग निकला था। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें