फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दीवार गिराने के मामले में 60 पर केस

Tue, 18 Jul 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर मोहल्ले में रविवार दोपहर एक पक्ष के लोगों ने पत्रकार के घर की दीवार तोड़ दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद व 55 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



दरियापुर मोहल्ला निवासी पत्रकार विक्रम बृजेंद्र सिंह के आवास पर रविवार दोपहर असलहों से लैस 50 से 60 लोग फावड़ा व बेलचा लेकर पहुंचे। सभी ने उनके घर की पश्चिमी दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया। यह देखकर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को इसकी जानकारी दी।


जानकारी होने पर विक्रम बृजेंद्र जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें घेरकर धमकाने लगे। इस पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को मोबाइल से घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन



पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपीगण फरार हो गए। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राजेश सोनी, अमरीश अग्रवाल, गोविंद सोनी, आदिल, भुवन सिंह व 55 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें