फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भूमि विवाद में जानलेवा हमले का केस दर्ज

Mon, 01 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस टीम पर हमले के आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ लोलेपुर में भूमि विवाद में पिस्तौल से फायरिंग करने व धमकाने का केस कोतवाली नगर में रविवार को दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीन नामजद सहित दो-तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोलेपुर निवासी मोहम्मद शमीम का विपक्षी से भूमि विवाद चल रहा है। मोहम्मद शमीम के मुताबिक, दोनों पक्षों को पुलिस ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करने से मना किया था। उनका आरोप है कि 21 अगस्त दोपहर करीब दो बजे गांव के ही मन्नान, मोहम्मद आदिल निवासी घरहां खुर्द व इरफान उर्फ जानी निवासी लोलेपुर व दो-तीन अज्ञात लोग उनकी भूमि पर अवैध असलहा लेकर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कराने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी आदिल व जानी व उनके अज्ञात साथियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान मन्नान ने पिस्तौल निकालकर उन पर फायर कर दिया। हालांकि, मोहम्मद शमीम बच गए। आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
इस घटना के बाद उसी दिन शाम को मन्नान व उसके साथियों ने नगर पालिका गेट के पास पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पुलिस ने वहां से मन्नान को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके दूसरे साथी भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपी मन्नान को न्यायालय में पेश किया। मोहम्मद शमीम का आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर छूटने के बाद मन्नान उनकी हत्या करने की फिराक में है, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। शमीम के मुताबिक, उनके पिता नियाज अहमद की तबीयत बहुत खराब थी, घटना के बाद से उनके पिता लखनऊ में हॉस्पिटल में भर्ती थे। इस वजह से उन्हें तहरीर देने में देरी हुई। उनका कहना है कि आरोपी मन्नान, आदिल व इरफान उर्फ जानी कोतवाली नगर के हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधी हैं। आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें