फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन में छह व्यवसायियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। कोरोना कर्फ्यू के दौरान आधा शटर खोल कर व्यापार कर रहे छह व्यापारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत सभी छह व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार शाम कई दुकानें आधी खुली थीं। इसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दीं। कुछ दुकानों के भीतर ग्राहक मौजूद मिले।
कोतवाल सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शिव मंदिर के समीप उत्कर्ष सेल प्वॉइंट के रामदीन, पांडेय जी ब्रदर्स के संदीप पांडेय, विपिन आभूषण व बर्तन भंडार के विपिन चंद्र बरनवाल, करीम शू स्टोर के नईम, वर्मा फैंसी क्लॉथ स्टोर व बाबा किराना स्टोर, सर्वोदय रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग आधा शटर खोल कर पूरे दिन व्यापार कर रहे हैं। यह कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन है। महामारी से बचने के लिए कोरोना कर्फ्यू का पालन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें