फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लंभुआ में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने में चार पर केस

Sun, 20 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी लंभुआ (सुल्तानपुर)। गोमती नदी के धोपाप घाट पर शनिवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर दीपक सोनकर उर्फ भोलू को गोली मारने की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो नामजद हैं, जबकि दो अज्ञात बताए गए हैं।
विज्ञापन

घायल की मां सिट्टन देवी (निवासी शाहगढ़) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा दीपक एक अंत्येष्टि में शामिल होने घाट गया था। तभी जगन्नाथपुर निवासी वैभव सिंह और लंभुआ निवासी रतन सिंह ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। बाइक सवार हमलावरों ने दीपक के बाएं पैर की जांघ में गोली मारी। प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें