फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चिकित्सक दंपती पर हमले के आरोप में तीन पर केस

Sat, 20 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या जिले के महराजगंज थाने के खुशहालगंज गांव निवासी डॉ. अमरजीत मौर्य जिले के दूबेपुर ब्लॉक के हसनपुर सीएचसी पर चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉ. अंजलि मौर्य पीएचसी दूबेपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं। 17 मई को चिकित्सक दंपती सुल्तानपुर स्थित आवास आ रहे थे। मितईपुर के समीप तीन आरोपियों ने उनकी कार रोक ली और गाली देते हुए जबरन गेट खुलवाने लगे थे।
विज्ञापन

गेट खोलने से मना करने पर आरोपियों ने चिकित्सक की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उनकी गुहार पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने डॉ. अमरजीत मौर्य की तहरीर पर शुक्रवार को मितईपुर निवासी अजीत वर्मा, विवेक वर्मा व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें