सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला के अंतर्गत पुलिस चौकी खोखीपुर झारखंड मंदिर के निकट सुबह 8:30 बजे साइकिल से एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हुई।
मौके पर पहचान नहीं हो पा रही थी। लगभग दो घंटे बीतने के बाद शव की शिनाख्त हुई। ग्राम सभा मझना शीतल पांडे का पुरवा पुलिस चौकी खोखी पर थाना बधुआ के अंतर्गत मंगू के रूप में पहचान हुई है।
मौके पर थाना बंधुआ कला प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह और खोखीपुर चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बंधुआ कला रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया परिवार से तहरीर मिल गई है। विधिक कार्यवाही की जाएगी। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां थी। दो बच्चों की शादी अभी बाकी है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।