फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आचार संहिता उल्लंघन में आप सांसद पर केस

Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद व आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह व उनकी पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ. संदीप शुक्ला के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी सूचना लगते ही संजय सिंह ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- बाबा जी का एक और मुकदमा। सुल्तानपुर के रोड शो में भारी जनता जुटी तो भाजपा बौखला गई। जितना मर्जी एफआईआर करो, हम सुल्तानपुर वाले हैं डरते नहीं। सुल्तानपुर जीतेगा।
विज्ञापन




शहर के तिकोनिया पार्क में शनिवार को आप प्रत्याशी संदीप शुक्ला के समर्थन में रोड शो हुआ था। उसमें स्वयं संजय सिंह शामिल हुए थे। इस रोड शो में 20 से 25 बच्चे शामिल हुए थे। रविवार को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वीडियो वायरल किया तो डीएम जसजीत कौर ने उसका संज्ञान लिया था।


डीएम ने पूरे मामले की जांच एसडीएम सीपी पाठक व सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंपी। जांच में पुष्टि होने के बाद सोमवार को कोतवाली नगर के चौक घंटाघर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार की तहरीर पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह व आप प्रत्याशी डॉ संदीप शुक्ला के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि नियम विरुद्ध तरीके से बच्चों को रोड शो में लाया गया था। मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें