भदैंया। कोतवाली देहात के अग्रेसर गांव के पास शनिवार शाम इलाज कराने जा रहे पाल्हनपुर निवासी बढ़ई विजय विश्वकर्मा (55) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि विजय विश्वकर्मा गौरा पटेल नगर चौराहे पर बढ़ई का काम करते थे। शनिवार शाम घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें जीप से लेकर शहर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में अग्रेसर गांव के पास जीप रुकी थी। इस बीच विजय नीचे उतरे। अचानक वह अचेत होकर गिर पड़े। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घायल अवस्था में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब शव गांव पहुंचा। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। विजय विश्वकर्मा के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि विजय के दूसरे बेटे की शादी अप्रैल महीने में तय है। मुखिया के निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। (संवाद)