शहर के पंच रास्ते के पास लगे जाम में फंसे लोग।
- फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
सुल्तानपुर। शहर के पंचरास्ते के पास बृहस्पतिवार दोपहर सड़क पर नो पार्किंग में एक कार खड़ी करने के बाद चालक कहीं चला गया। कार खड़ा होने से सड़क पर जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। तभी एक राहगीर ने प्रकरण की जानकारी यातायात पुलिस को दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले कार चालक पहुंचा, लेकिन जाम लगने की वजह से उसे भी कार हटाने में समय लग गया। करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद