फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चालक की मौत

Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के पास बुधवार देर शाम लखनऊ जा रही एक कार दूसरे वाहन को ओवरटेक करने में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार सवार चालक इरशाद अहमद (40) निवासी गुडंबा, कुर्सी रोड, टेढ़ी पुलिया लखनऊ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरे वाहन पर सवार डॉ. उत्सव राज व उनका चालक बब्लू मिश्र बच गए। वह लोग कार से दरभंगा से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। बताया कि कार पर लखनऊ का नंबर अंकित है और पीछे शीशे पर प्रेस लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें