अखंडनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मसुरन गांव के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे आजमगढ़ जा रही एक कार रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार पर सवार लोग भाग निकले। यूपीडा कर्मियों की सूचना पर पहुंची अखंडनगर पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिकी में अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस कार को क्रेन की मदद से अखंडनगर थाने पर ले गई। अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि कार में दिल्ली का नंबर लिखा है। नंबर की जांच की तो वह फर्जी निकला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।