फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ की डाल गिरने से कार क्षतिग्रस्त

Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
टांडा-बांदा हाईवे पर सेमरी मोड़ के पास कार पर गिरी सूखे पेड़ की डाल 
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सूखे पेड़ की डाल रविवार दोपहर एक कार पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी अनिल त्रिपाठी अपने एक साथी के साथ अकबरपुर से लौट रहे थे। सेमरी मोड़ पर अचानक एक सूखे पेड़ की डाल टूटकर कार के अगले हिस्से पर गिर पड़ी। कार क्षतिग्रस्त होकर रुक गई।
स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर से डाल को हटाया गया। कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि सेमरी मोड़ पर सड़क के दोनों ओर लंबे समय से दो बड़े सूखे पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार वन विभाग से इन पेड़ों को हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें