फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, समाजसेवी की मौत

Mon, 03 Jun 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र चांदा में बैतीकलां गांव के पास रविवार सुबह खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार वाराणसी के समाजसेवी व उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीपी कमैचा सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में घायल समाजसेवी की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह चांदा थाना क्षेत्र के बैतीकलां गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लखनऊ जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान समाजसेवी हेमंत सिंह (52) निवासी चंदुआ काशी विद्यापीठ रोड, वाराणसी कैंट व सदानंद (46) निवासी सिंघौरा, चकदुल्ला फूलपुर, बसंतपुर, वाराणसी के रूप में हुई।

एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हेमंत की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को भेज दी है।
विज्ञापन



बीमार भाई को लखनऊ ले जा रहे थे हेमंत
हेमंत चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई अजय सिंह बीमार हैं। उनका वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जहां से उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था। हेमंत रविवार सुबह भाई को एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे जबकि वह खुद अपनी कार से जा रहे थे। हेमंत सिंह वरिष्ठ समाजसेवी और वाराणसी के सम्मानित व्यक्तियों में शुमार थे। उनकी दो संतान हैं। पुत्र अंकित सिंह और पुत्री स्वाति सिंह पिता की मौत से शोक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें