फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 20 करोड़ से बढ़ाई जाएगी ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता, लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए 20 करोड़ की लागत से ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इससे जिले भर में बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के मौसम में ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर से लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ रहा है। बार-बार फाॅल्ट, केबल में आग लगना, ट्रांसफॉर्मर फुंकने समेत अन्य समस्याओं से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। शासन से इस समस्या के निस्तारण के लिए बिजली निगम को 20 करोड़ का बजट जारी किया है। जारी किए गए बजट से विभिन्न खंडों के क्षेत्र में ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संकट से न जूझना पड़े।
आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए बीते दिनों बिजली निगम के अधिकारियों ने जिले के माननीयों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान माननीयों ने बिजली समस्याओं से संबंधित आवश्यक कार्यों की सूची अधिकारियों को सौंपी थी। सूची में स्पष्ट कहा गया था उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

फाॅल्ट के कारण उपभोक्ता हो रहे परेशान
भीषण गर्मी व उमस में ओवरलोडिंग और फाॅल्ट के कारण बार-बार लोगों को बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। आए दिन बिजली कटौती के खिलाफ लोग हंगामा करते हैं। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। .
भेजा गया प्रस्ताव, जल्द शुरू होगा कार्य
विभिन्न योजना के तहत ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसके लिए कार्य शुरू कराया जाएगा। ओवरलोडिंग की दिक्कत दूर होने से लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

- राकेश प्रसाद, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें