सुल्तानपुर। श्रीनगर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों के साथ आमलोग भी सड़क पर उतर पड़े हैं। घटना के विराेध में बुधवार की शाम विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. डीएस मिश्र की अगुवाई में निकले कैंडल मार्च में लोगों ने घटना के प्रति विरोध जताया। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पर मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें घर फाउंडेशन, सुल्तानपुर लायंस क्लब, टाउन लायंस क्लब सेंट्रल, अपराध निरोधक समिति, प्रताप सेवा समिति समेत अन्य सामाजिक संगठन शामिल रहे। लोगों ने सरकार से घटना का जवाब देने की मांग की।
इस मौके पर सोसाइटी के सचिव जेपी शुक्ल, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र द्विवेदी, डाॅ. घनश्याम अग्रहरि, अशोक श्रीवास्तव, शिवमूर्ति पांडेय, इंद्रदेव मिश्र, आरसी पांडेय, पवनेश मिश्र, प्रशांत श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, आतमजीत सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, इंदु शर्मा, मोहम्मद इलियास, दीप्ति सिंह, बबिता केसरवानी, रागिनी जायसवाल, डॉ. रामजी गुप्ता समेत अन्य शामिल रहे।