सुल्तानपुर। इलाहाबाद में टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध में स्थानीय टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जाहिर किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के रवैये पर आक्रोश जाहिर किया गया।
मार्च निकालने के बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए टीईटी संघर्ष मोर्चा के शैलेश ने कहा कि तीन मई को शिक्षा निदेशालय में जिस तरीके से गेट बंद करवाकर लाठी चार्ज किया गया, वह अत्यंत निंदनीय है। कैंडल मार्च शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरा।
इस मौके पर बृजेंद्र नाथ तिवारी, अजय ठाकुर, अजय पांडेय, सुशील मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, शालिनी, स्वाती, श्वेता गुप्ता, प्रभात पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।