फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीईटी देने दूसरे शहरों को निकले अभ्यर्थी, बसों के इंतजार में भटके

Mon, 26 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रोडवेज परिसर में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए जिले के अभ्यर्थियों की दूसरे शहरों में रवानगी शुरू हो गई है। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए कई अभ्यर्थी शनिवार शाम ही ट्रेन से रवाना हो गए, जबकि दूसरी पाली में परीक्षा देने जाने वालों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। बस स्टेशन पर यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और बरेली में बनाए गए हैं। वहीं, रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अयोध्या और अकबरपुर जाने वाले अभ्यर्थियों ने बसों से यात्रा की। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक नहीं थी। यात्रियों के पहुंचने पर बसें रवाना की जाती रहीं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों ने शनिवार शाम और रविवार सुबह ट्रेनों से यात्रा की।

बस नहीं मिली तो निजी गाड़ी पकड़ने पहुंचे
रविवार दोपहर बाद रोडवेज परिसर में कई यात्री बसों का इंतजार करते रहे। आजमगढ़ जाने वाली पार्वती ने बताया कि एक घंटे इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। वाराणसी जाने वाले शीतला यादव और अमरनाथ मिश्र को पयागीपुर जाकर बस पकड़ने की सलाह दी गई। वहीं, अंबेडकरनगर जाने के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद अमरजीत वर्मा रिक्शे से गोलाघाट पहुंचे, जहां से उन्हें निजी बस पकड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें