सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मद्देनजर दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई, जिसमें सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर जारी हुई नई अधिसूचना के बाद अध्यक्ष पद के लिए 17, महासचिव पद के लिए 12 व अन्य पदों के लिए कुल 44 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।