फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी कटने से जलमग्न हुई फसल

विज्ञापन
शुकुल उमरी गांव के पास कटी नहर की पटरी - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के शुकल उमरी गांव के पास रामगंज नहर की पटरी में सोमवार की देर रात अचानक कटान हो गई। कटान से पूरी रात नहर का पानी बहता रहा। इससे आस-पास की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

खेतों में लगी धान, उड़द, अरहर, तिल, चरी के अलावा व सब्जियों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गईं। किसानों का कहना है कि पानी के तेज बहाव व खेतों में अधिक पानी भरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा। सोमवार को पूरी रात व मंगलवार को पूरा दिन नहर का पानी बहता रहा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी कटान स्थल को बांधने के लिए मौके पर पहुंचे। देर शाम तक कटान स्थल को बांधने का प्रयास जारी रहा लेकिन सिंचाई कर्मियों को सफलता नहीं मिल सकी थी। एक्सईएन राम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि सिंचाई कर्मियों की टीम मौके पर लगी है। जल्द ही कटान स्थल को बंधवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें