फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान से बढ़ेगा युवाओं का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल विकास अभियान के माध्यम से इससे जुड़ने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। गांव-गांव में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम जारी रहेगी। ये बातें नेहरू युुवा केंद्र के लेखाकार दिनेशमणि ओेझा ने कहीं। वे नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को भदैंया ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित युवा मंडल अभियान की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को भदैंया ब्लॉक मुख्यालय पर नेहरू युवा केंद्र ने युवा मंडल अभियान की बैठक का आयोजन किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार दिनेेशमणि ओझा ने बताया कि भदैंया में तीन से सात नवंबर तक युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत नवगठित व पुनरीक्षित युवा मंडलों की टोलियां गांव-गांव भेजी गईं।
मंडल में शामिल सदस्य गांव-गांव जाकर युुवाओं को आत्मनिर्भर बनानेे के लिए प्रेरित कर रहे हैं। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशुतोष मिश्र ने युवा मंडल पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्य व युवा मंडल के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

बेलासदा ग्राम प्रधान देवेंद्र पांडेय ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर समाजसेवी विजय तिवारी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जैनब बानो, अमन कुमार, अमनदीप कौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें