सुल्तानपुर। जिले को टीबी रोग से मुक्त बनाने के लिए रोगियों को खोजने के लिए 100 दिन तक अभियान चलेगा। अभियान में नये राेगियों को तलाशने के साथ पुराने रोगियों की जांच व दवाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनका निशुल्क उपचार कराया जाएगा। शनिवार को विकास भवन सभागार में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने अधिकारियों को टीबी मुक्त जिला बनाने का निर्देश दिया। विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय ने अभियान में हरसंभव सहयोग का वादा करते हुए प्रधानों व बीडीसी को हैंडबिल वितरित करने का निर्देश दिया।
सीएमओ डॉ. ओपी चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक डॉ. लक्ष्मण सिंह, प्रभारी सीडीओ अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद
07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद