सुल्तानपुर। नौ माह से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को रतौंधी व अंधेपन की बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मुहिम शुरू की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ ओपी चौधरी ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस संपूरक अभियान के तहत जिले भर के कुल दो लाख 78 हजार बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाने का लक्ष्य है। इस मौके पर सीएमएस (पुरुष) डॉ. एसके गोयल, सीएमएस (महिला) डॉ. आरके यादव, एसीएमओ डॉ. लालजी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम संतोष कुमार मौजूद रहे।