फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केशकुमारी जीजीआईसी से चल रहा डीआईओएस कार्यालय

Thu, 28 Dec 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इन दिनों डीआईओएस कार्यालय केशकुमारी जीजीआईसी परिसर से चल रहा है। एडीआईओएस समेत कई बाबू बुधवार सुबह 11 बजे तक जीजीआईसी पहुंचकर कार्यालय का कामकाज निपटाए। तदर्थ शिक्षकों के धरने के कारण 12 दिनों से अधिकारी व कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय नहीं गए। बाबू यहीं पर बैठकर फाइल निपटा रहे हैं।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों से संबंधित पत्र हो या फिर खेल से जुड़े कार्यक्रमों का विवरण, जीजीआईसी से ही जारी किए गए। एडीआईओएस जटाशंकर यादव, डीसी अखिलेश पांडेय, परीक्षा पटल प्रभारी जितेंद्र दुबे, प्रतियोगी परीक्षा पटल प्रभारी हरीश वर्मा, खेल पटल प्रभारी रेखा, कंप्यूटर लिपिक एस मुसैय्यफ समेत कई बाबुओं ने कार्यालय का काम किया। कई कर्मियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें