फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स जला, दो उपकेंद्र ठप

Fri, 22 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लोलेपुर में फॉल्ट ठीक करते बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। पयागीपुर से लोलेपुर और केएनआई उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बाॅक्स बृहस्पतिवार को बारिश के बीच जल गया। जिससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से बंद है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

केबल बाॅक्स फुंकने से दोनों उपकेंद्र के 60 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे ठप हो गई है। लोलेपुर, भुलकी, सोनबरसा, पखरौली गांव के लोगों ने संपर्क करने पर केबल बॉक्स की खराबी बताई गई। ग्रामीण रवि शंकर, शोभनाथ, सुरेश गुप्ता, गोलू, सूरज सिंह और इरफान ने बताया कि शाम से घरों में अंधेरा है। मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है। एसडीओ एके वर्मा ने बताया कि खराबी को ठीक कराया जा रहा है। दुरुस्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
इनसेट
हाईटेंशन लाइन में आई खराबी, उपकेंद्र बंद
धम्मौर (सुल्तानपुर)। महेशरगंज के पास हाईटेंशन लाइन में बुधवार रात एक बजे खराबी आने से धम्मौर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 50 हजार लोग रात भर अंधेरे में रहे। एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि सुबह खराबी को खोज कर उसे दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन


सात घंटे बंद रही शहर की बिजली
सुल्तानपुर। बिजली लाइन व संयंत्रों की मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से शहर के दरियापुर उपकेंद्र के टाउन प्रथम फीडर की आपूर्ति बंद रही। चौक, पंचरास्ता, खैराबाद, राइननगर, दरियापुर, सूरज टाकीज, कृष्णानगर मोहल्लों में बिजली नहीं रही।
चौक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। दुकानदारों के कार्य प्रभावित हुए। व्यापारी पल्लव खेतान, विनय बरनवाल, अंकित कुमार अग्रहरि, त्रिलोकी सोनी ने बताया कि कंप्यूटर नहीं चलने से ग्राहकों को बिल देने में दिक्कत हुई इसका असर व्यापार पड़ा। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि मरम्मत के बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें