फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बसों में बढ़ी भीड़, परेशान हुए यात्री

Sat, 18 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली का त्योहार घर पर मनाने के लिए दिल्ली, कानपुर और लखनऊ में रहने वाले लोगों ने रोडवेज की बसों से घर वापसी शुरू कर दी है। शनिवार को रोडवेज की अधिकांश बसें यात्रियों से खचाखच भरी रही। दोपहर बाद अयोध्या और आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली और डाला छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली और आजमगढ़ के लिए पांच-पांच अतिरिक्त बसों का संचालन बढ़ा दिया गया है। इसके पहले तीन-तीन बसें संचालित होती थीं। यही नहीं कानपुर रूट पर 10 की जगह अब 18 बसें चलाई जा रही हैं। धनतेरस पर शनिवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
दिल्ली, कानपुर और लखनऊ से आने वाले लोगों को घर जाने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। संबंधित रूट की बस आते ही सवारियां फुल हो जा रही हैं। मजबूरी में लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें