जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जाम की वजह से शनिवार को प्रशासन ने वाहनों का वैकल्पिक मार्ग से रूट डायवर्जन किया था। कई वाहन जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी-बिझूरी मार्ग से अयोेध्या के लिए भेजेे जा रहे थे। सुबह 10:30 बजे उत्तराखंड के काशीपुर से श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुजर रही थी। रास्ते में प्रह्लाद दास सागर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस पर काशीपुर के 11 श्रद्धालुु सवार थे। इसमें विजय, उनकी पत्नी प्रीती, सिमरन, पुष्पा व विनोद घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि सभी बस सेे प्रयागराज में संगम में स्नान करने के बाद वाराणसी दर्शन करने गए थे। वहां से सभी अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में यह दुुर्घटना हो गई। बिरसिंहपुर अस्पताल के चिकित्सक डॉ़ प्रिंस मोदी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए हैं। किसी की हालत गंभीर नहीं है।
कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद उन्हेें डिस्चार्ज कर दिया गया। ग्रामीणों नेे दुर्घटनाग्रस्त बस को ठीक करवाया। इसके बाद श्रद्धालुओं को गंतव्य के लिए भेजा गया।