बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर ओवरटेक करने के प्रयास में बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। राहत की बात रही कि बस में सवार करीब 40 यात्रियों में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
लखनऊ से गाजीपुर जा रही बस शुक्रवार दोपहर एक बजे हलियापुर क्षेत्र के रामपुर बबुआन के पास पहुंची थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस की बोलेरो से टक्कर हो गई। इस दौरान कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बस चालक अभिषेक यादव आजमगढ़ के निवासी हैं, बोलेरो के मालिक अरुण कुमार राय भी आजमगढ़ के ही रहने वाले हैं।
यूपीडा टीम ने बस में सवार यात्रियों की जांच की। किसी के घायल नहीं होने की पुष्टि के बाद यात्रियों को सुरक्षित दोबारा बस में बैठाया गया। सहायक सुरक्षा अधिकारी श्यामबाबू सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद यातायात को तत्काल बहाल करा दिया गया। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।