फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडी में चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

Wed, 10 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मंडी परिषद में अतिक्रमण हटवाते अ​धिकारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट स्थित मंडी परिषद में मंगलवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। एसडीएम व सीओ ने अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण हटवा दिया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंडी परिषद में अतिक्रमण कारियों ने चबूतरे व अन्य जगहों पर बिना आवंटन के कब्जा कर लिया था। इसकी वजह से आवंटियों समेत अन्य को परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। कई बार शिकायतें मिलने पर डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी व सीओ नगर प्रशांत सिंह पुलिस के साथ पहुंचे।
एसडीएम ने विभिन्न जगहों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया। बताया जा रहा है कि मंडी परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ लोगों ने मंदिर तक अतिक्रमण कर लिया था।
विज्ञापन

अतिक्रमण कारियों को दोबारा अवैध कब्जा करने पर चालान की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस मौजूद रहे। एसडीएम ने बीच-बीच में मंडी की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में फल व सब्जी व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें