फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मूंगर में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त

Sun, 20 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मूंगर गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जे को हटाने के लिए शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। छह लोगों के अवैध निर्माण गिराए गए हैं, जबकि चार लोगों को चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई तहसीलदार मयंक मिश्रा और चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


तहसीलदार न्यायालय से 25 अगस्त को जारी अंतिम नोटिस में ग्राम सभा की भूमि से अवैध निर्माण और कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस में जान मोहम्मद, लाल मोहम्मद, शाहिद, किच्ची, काई, साहेब अली, मतनू, शमशाद, मो. रजा पुत्र और साहेबरजा को निर्धारित अवधि में अवैध निर्माण व कब्जा न हटाने पर उसे बलपूर्वक हटाकर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

शनिवार को प्रशासनिक टीम ने ग्राम सभा की जमीन पर बनाए गए मकान, शौचालय, टीन शेड, बीम और पशुशाला को बुलडोजर से गिरवा दिया। तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि छह लोगों के अवैध निर्माण गिराए गए हैं। चार लोगों को भी अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें