फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले की पहली बहुमंजिला इमारत बनकर तैयार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बनी बहुमंजिला इमारत। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस लाइंस में जिले पहली बहुमंजिला दो इमारत बनकर तैयार है। पुलिस आवास के लिए बनाए गए 12 मंजिला दो भवनों की फिनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

शासन ने पुलिस लाइंस में विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए आवास निर्माण की स्वीकृति करीब चार वर्ष पहले दी थी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग खंड तीन को सौंपी थी। विभाग ने जगह की कमी को देखते हुए पुलिस लाइंस में दो 12 मंजिला भवनों का मानचित्र स्वीकृत किया। इमारत बनाने के लिए शासन ने करीब 23 करोड़ 37 लाख रुपये मंजूर किए थे।
करीब चार साल से चल रहा निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब फिनिशिंग का कार्य चल रही है। जनवरी माह में इसके लोकार्पण की तैयारी है। अधिशाषी अभियंता विजय कुमार के मुताबिक जिले की पहली बहुमंजिला इमारत नए ढंग से बनवाई गई है। बिना ईंटों के प्रयोग वाली यह पहली इमारत है। ईंटों का प्रयोग नहीं होने से भार हल्का व मजबूती अधिक होती है। जनवरी में पुलिस विभाग को इमारत सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तल चार आवास
इस बहुमंजिला इमारत के निर्माण में ईंट का प्रयोग नहीं किया गया है। दोनों टॉवर में रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। हर तल पर फायर फाइटिंग सिस्टम व फायर अलॉर्म लगाए गए हैं। नलकूप व पंप हाउस की व्यवस्था की गई है। हर तल पर चार आवास बनाए गए हैं। भूतल पर पार्किंग व ऊपर की मंजिलों पर पहुंचने के लिए लिफ्ट लगाई गई है। सहायक अभियंता एसपी पांडेय की देखरेख में बहुमंजिला इमारत का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें