फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में सड़क बनाओ वर्ना जेल भेज दूंगी : मेनका

Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। सांसद जी! गांव में पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदारों ने सड़क खोदकर गड्ढा कर दिया है। उसमें गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। बहली गांव के सुरेश व सोनूपारा के रामसहाय की यह बात सुनते ही सांसद मेनका गांधी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


उन्होंने जल जीवन मिशन के अफसरों को फटकारते हुए कहा कि तुम लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है। एक हफ्ते में खोदी गईं सभी सड़कें न बनीं तो जेल भेज दूंगी। एसडीएम व कोतवाल से कहा कि आप लोग हर गांव में जांच कराइये और जहां ठेकेदारों ने लापरवाही की है, उन्हें जेल भेजें। ऐसे लोग देशद्रोही से कम नहीं।

यह नजारा था जयसिंहपुर ब्लाॅक के सराय जहेली गांव में बुधवार को सांसद की अध्यक्षता में लगी जन चौपाल का। चौपाल में चांदपुर गांव के वेद प्रकाश दुबे ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। सांसद ने तहसीलदार को जांच कर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सरैया के केदारनाथ ने पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया तो सांसद ने एसडीएम को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। इसी तरह महमूदपुर सलाहपुर निवासी मकदूम ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस न मिलने की शिकायत की।

बाहरपुर निवासी राकेश निषाद ने कहा कि ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते आवास सूची से उनका नाम काट दिया जबकि उनका मकान कच्चा है। सांसद ने पंचायत सचिव योगराज पटेल से पूछा तो उन्होंने पक्का मकान होने की बात कही।

सांसद ने बीडीओ निशा तिवारी से कहा कि मौके पर जाकर जांच कीजिए। अगर पीड़ित का कच्चा मकान होगा तो तत्काल पंचायत सचिव को सस्पेंड कीजिए। इस मौके पर डीआरडीए, ग्राम्य विकास, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें