फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में बीएससी छात्र की मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/कमरौली। बाराबंकी के असंद्रा निवासी और पालपुर में परिवार के साथ रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे कौशर हुसैन उर्फ सोनू (20) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात मौत हो गई। परिजनों ने सोनू का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन



सहाबुद्दीन अपने परिवार के साथ पालपुर निवासी अब्दुल हफीज के मकान में किराये पर रहते हैं। मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे उनका बेटा कौशर घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा। एक दुकान के सामने कोल्ड ड्रिंक पीते समय वह अचानक पास के खंभे को पकड़कर जोर से कांपने लगा और फिर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और उसे ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन फिर शव को ट्राॅमा सेंटर वापस ले आए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


इससे परिवार में परिवार में कोहराम मच गया। कौशर दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई फैसल पढ़ाई करता है। पिता सहाबुद्दीन पहले से बीमार हैं। बेटे की मौत से वे गहरे सदमे में हैं। रोते हुए उन्होंने कि मेरा सहारा छिन गया। मां सबीना का हाल और भी खराब है। बेटे के शव को देखकर कई बार गश खाकर गिर पड़ीं और बार-बार चीखती रहीं कि बेटा लौट आव।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पंचायतनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें