फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गला घोंटकर की थी देवर की हत्या भाई-भाभी सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धम्मौर थाने में हत्यारोपी पत्नी सुमित्रा (बाएं), पति विनोद (बीच में), संजय (दाएं)। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
धम्मौर। शनिचरा गांव के पास माइनर में 13 अक्तूबर को बिजली मिस्त्री प्रवेश (25) का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर प्रवेश की गला घोंटकर हत्या की गई थी। शव को माइनर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

मृतक के पिता संतराम कोरी की तहरीर पर पुलिस ने बड़े बेटे विनोद कुमार, बहू सुमित्रा और गांव निवासी संजय कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

धम्मौर के हाजीपट्टी निवासी संतराम कोरी का छोटा पुत्र प्रवेश बिजली मिस्त्री था। उसका विवाह नहीं हुआ था। परिजनों के मुताबिक, 10 अक्तूबर के बाद से प्रवेश घर से लापता था। 13 अक्तूबर को शनिचरा गांव के पास माइनर में उसका शव मिला था। पिता संतराम का आरोप है कि गांव का संजय कुमार अक्सर उनकी बहू सुमित्रा के पास आता था और घर में खाना खाने के बाद सो जाता था। प्रवेश ने कई बार इसका विरोध किया था। इसी बात पर संजय और सुमित्रा के पति विनोद कुमार ने प्रवेश से मारपीट भी की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर परिवार के लोगों को धमकियां भी दी गई थीं। संतराम ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में विनोद, सुमित्रा और संजय ने साजिश रचकर प्रवेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें