फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती में डूबकर साले की मौत, जीजा को मछुआरों ने बचाया

Sat, 08 Jun 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के जज्जौर गांव के पास शुक्रवार को दोपहर गोमती नदी में नहाने गए जीजा व साले पानी में डूब गए। नदी में डूबे जीजा को तो मछुआरों ने बचा लिया, जबकि साले की मौत हो गई। उसे निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन



अमेठी जिले के धधुआ गांव निवासी निखिल (15) अपनी दीदी के घर धनपतगंज थाना क्षेत्र के सेवरा गांव में आया था। शुक्रवार को दोपहर वह अपने जीजा विष्णु वर्मा (30) के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। इस बीच गहरे पानी में नहाते समय निखिल डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विष्णु गया तो वह भी डूबने लगा। दोनों को नदी में डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।

शोर सुनकर मछली पकड़ रहे मछुआरों की मदद से पहले विष्णु को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे बाद मछुआरों ने निखिल को गहरे पानी से बाहर निकाला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से परिजन मृतक के शव को लेकर अमेठी चले गए। निखिल दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें