फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टाटियानगर में गोमती पुल का फिर टूटा गर्डर

Thu, 22 Jun 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा हाईवे पर टाटियानगर के पास गोमती पुल का एक गर्डर फिर टूट गया। इससे आसपास की छत भी टूट गई है। अब भारी वाहनों के आवागमन के दौरान खतरा बन गया है।
विज्ञापन



टाटियानगर के पास गोमती नदी पर बने पुल की मरम्मत नवंबर 2022 से शुरू कराई गई थी। करीब दो माह रूट डायवर्जन के बाद मरम्मत का काम पूरा हो सका था। मरम्मत कार्य के तीन माह बाद ही सेतु का एक गर्डर टूट गया था। एनएचएआई ने अप्रैल में सेतु के गर्डर की मरम्मत कराते हुए आवागमन चालू कर दिया था।


दो दिन पहले पुल का एक गर्डर फिर टूट गया। इससे भारी वाहनों के आवागमन से पुल की छत जगह-जगह टूट गई है और गड्ढा बन गया है। इससे वाहनों को धीमी गति से गुजरा जा रहा है। भारी वाहनों के गुजरने से पुल पर खतरा बन गया है।
विज्ञापन



छह माह के भीतर दोबारा गर्डर टूटने से मरम्मत कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक एसबी सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। इंजीनियर को भेजकर पुल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें