सुल्तानपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री तलब की गई है। बुधवार को प्रभारी जिला जज इंतेखाब आलम ने आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 29 जून की तिथि नियत की है। मामला अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाने से जुड़ा है।
डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र के मुताबिक बाजार शुकुल थाने की एक युवती ने 24 मई 2023 को गांव के ही सोनू उर्फ वनवीर वारिस के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब दो साल से उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी पिछले दिनों से जेल में निरुद्ध है। उसकी जमानत अर्जी बुधवार को जिला जज की कोर्ट में दाखिल की गई। प्रभारी जिला जज इंतेखाब आलम ने आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री तलब करते हुए सुनवाई के लिए 29 जून की तिथि नियत कर दी है।