फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 नालों पर बनेंगे पुल, आवागमन होगा आसान

Wed, 23 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 अखंडनगर-नगरी मार्ग पर ​स्थित नाला। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में क्षतिग्रस्त नालों पर अब 10 नए पुल बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग 9.39 करोड़ रुपये की लागत से इन पुलों का निर्माण कराएगा। शासन ने 12 सितंबर को परियोजना को मंजूरी देकर पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन

विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है। बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अखंडनगर के नगरी संपर्क मार्ग पर पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। मझुई नदी पर दो पुल समेत अन्य पुल भी जर्जर हो चुके हैं। कई स्थानों पर पुल की रेलिंग टूटी या पूरी तरह गायब है।जिससे आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। कमजोर पुल और खुले किनारे हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने जून में प्रस्ताव भेजा था। शासन ने बुंदा का पुरवा समेत नौ नालों पर पुल बनाने की स्वीकृति दी। नगरी संपर्क मार्ग का क्षतिग्रस्त पुल भी परियोजना में शामिल है।

इन नालों पर बनेंगे पुल इस परियोजना में कुल 10 पुलों का निर्माण होगा। नगरी पुल पर 56.58 लाख रुपये खर्च होंगे। दोस्तपुर-चांदा मार्ग पर देल्हूपुर पुल के लिए 111.22 लाख रुपये आवंटित हैं। भदैंया रेलवे फीडर के पास पुल पर 70.70 लाख रुपये लगेंगे। नरेंद्रापुर-मरीमाई धाम पुल पर 70.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरायमंगा पुल पर 71.21 लाख रुपये का बजट है।
विज्ञापन

आवागमन में मिलेगी सहूलियत
पुलों के निर्माण से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। जर्जर पुलों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को हो रही परेशानी कम होगी। टूट चुकी रेलिंग और कमजोर पुलों से हादसे का खतरा घटेगा। बरसात में नालों का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित होने की समस्या से भी राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह आर्या ने बताया कि सभी पुलों का टेंडर कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें