फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: पीली नदी पर पुल तैयार, 50 हजार लोगों का आवागमन आसान

Tue, 14 Feb 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पीली नदी पर बना पुल।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के पूर्वी छोर पर मल्हीपुर के पास से गुजरी पीली नदी पर छोटा पुल बनकर तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये से बनाए गए पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया है। इस पुल के बनने से दोनों जिलों के 50 हजार से अधिक लोगों को सहूलियत मिल गई है।
विज्ञापन

जिले के पूर्वी छोर पर प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के मल्हीपुर-सोनावा के पास से गुजरी पीली नदी पर एक तरफ सुल्तानपुर व दूसरी तरफ जौनपुर की सीमा है। पहले पीली नदी पर एक संकरा पुल बना था। वर्षों पहले बना पुल टूट जाने से दोनों जिलों के लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही थी।
ग्रामीणों को कई किमी. घूमकर हाईवे पर स्थित पीली नदी के पुल से गुजरना पड़ रहा था। दिसंबर वर्ष 2019 में तत्कालीन भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी के प्रयास से पीली नदी पर शासन ने एक पुल के निर्माण की स्वीकृति देने के साथ एक करोड़ 53 लाख रुपये मंजूर किए थे। शासन ने निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग के खंड तीन को सौंपा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। तीन वर्ष में पुल के साथ उस तक पहुंच मार्ग (अप्रोच) का कार्य भी पूरा करा दिया है। इसके बाद पुल पर आवाजाही भी शुरू हो गई। इससे सुल्तानपुर के साथ जौनपुर जिले के 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल गई है। लोग पुल से सीधे दोनों तरफ आवाजाही कर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के खंड-3 के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार के मुताबिक मल्हीपुर-सोनावा के पास पीली नदी पर छोटे पुल का निर्माण 50 वर्ष से अधिक की डिजाइन पर किया गया है। पहुंच मार्ग व पुल का कार्य पूरा होने के बाद इसे आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।


बारिश के दिनों में होती थी परेशानी
बारिश के दिनों में पीली नदी में पानी ज्यादा आ जाने से दोनों तरफ के ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों का इस पार से उस पार पैदल जाना भी मुश्किल था। पुल के निर्माण से ग्रामीणों की दिक्कत दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें